फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस उम्र में प्यार में पड़ीं प्रीति जिंटा

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रिटी जिंटा को एक बार फिर प्यार हो गया है। वह लंबे समय से खबरों से दूर थीं मगर आईपीएल के नजदीक आने पर लोगों का ध्यान उन पर टिक गया। आईपीएल के पुराने टूर्नामेंटों में बिजनेसमैन नेस वाडिया के साथ उनका प्यार परवान चढ़ था और फिर 2009 में दोनों अलग हो गए।
विज्ञापन


इसके बाद प्रिटी अकेली थीं। लेकिन अब खबरें आ रही हैं कि प्रिटी के जीवन में कोई आ गया है। कौन है वो...? प्रिटी कहती हैं, ‘मैंने पुरानी गलतियों से सबक सीखा है और इस बार मैं जब तक सब कुछ तय नहीं हो जाता, किसी से कुछ कहने वाली नहीं हूं।’

मैँ किसी के साथ डेटिंग में हूं

प्रिटी के अनुसार, ‘यह सही है कि मैं किसी के साथ डेटिंग कर रही हूं, लेकिन इससे आगे मुझसे कुछ मत पूछिए। मैं पर्सनल लाइफ के साथ अपने कैरियर में एक और नई चीज जल्दी ही लॉन्च करने जा रही हूं। मैं नहीं चाहती कि लोग कहें कि उस व्यक्ति के कारण या उसके साथ मिल कर मैंने ऐसा किया।’

प्रिटी कहती हैं, ‘जब हम दोनों (प्रिटी और नेस) साथ थे पूरी दुनिया की नजरें हम पर थीं। लेकिन उस बात को छह साल बीत गए। हम अलग हो चुके हैं। नेस को मेरी शुभकामनाएं हैं। मैं इस बात से इंकार नहीं करती कि अब मेरे साथ कोई और है। मैं उसके साथ खुश हूं।’
विज्ञापन

युवराज के साथ क्या हुआ

प्रीति जिंटा का नाम युवराज सिंह के साथ भी जुड़ा। यह उन दिनों की बात है जब युवराज सिंह किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान थे और प्रीति ‌जिंटा इस फिल्म की मालकिन। उन दिनों को सरेआम अफेयर में पड़ते हुआ देखा गया। हालांकि बाद में वह अलग हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें