इस मामले की तह तक जाने के लिए पुलिस ने सीसीटीवी खंगालने की बात कही है। अब एक नया मोड़ इस केस में आया है। इस मामले की जांच कर रही टीम ने कहा कि इस केस के सिलसिले में दो लोगों के बयान लिए गए है। हालांकि ये कौन लोग हैं यह साफ नहीं पाया है। पुलिस ने इन दोनों व्यक्तियों के पहचान बताने से इनकार किया है लेकिन माना जा रहा है कि इन गवाहों के बाद केस नयी दिशा की तरफ चल सकता है।
ईमेल मैसेज की भी जांच
इस कथित छेड़खानी के पहले प्रीति और नेस के बीच कैसे संबंध थे इस बात की भी जांच करने के लिए दोनों के ईमेल खंगाले जा रहे हैं। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि वे प्रीति से उनके और वाडिया के बीच के ई-मेल मैसेज प्रोवाइड कराने को कहेंगे जिससे इस मामले में कुछ तथ्य हासिल हो सके।
प्रीति ने कहा चाहिए खुद की सुरक्षा
प्रीति जिंटा ने स्पष्ट किया है कि नेस वाडिया पर आरोप लगाने के पीछे उनका मकसद नेस को जलील करना नहीं बल्कि खुद की सुरक्षा का है। अपनी शिकायत के संबंध में एक बयान देते हुए प्रीति ने कहा है कि मैंने ये शिकायत किसी को परेशान करने के लिए नहीं बल्कि अपनी सुरक्षा के लिए की है।
उन्होंने कहा, "यह मेरे लिए बेहद कठिन समय है। मैं मीडिया से अनुरोध करती हूं कि कृपया वे मेरी निजता का आदर करें , खासकर इस मामले में। मेरा इरादा किसी को नुकसान पहुंचाना नहीं, बल्कि खुद की सुरक्षा है।"