बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की कई फिल्में रिलीज के लिए लाइन में लगी हुई हैं, जिसमें फिल्म ‘पृथ्वीराज’ का नाम भी शामिल है। ये फिल्म सिनेमाघरों में 10 जून को रिलीज हो रही है। लेकिन रिलीज से पहले ही ये फिल्म किसी न किसी वजह से लगातार चर्चा में बनी हुई है। अक्षय की ये फिल्म कानून पचड़े में फंसी हुई है। कुछ समय पहले इस फिल्म का टाइटल बदलने की याचिका दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की गई थी और आज दिल्ली हाईकोर्ट ने इस याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया है।
याचिकाकर्ता ने कही थी ये बात
याचिकाकर्ता ने कहा था कि फिल्म के टाइटल में महान योद्धा पृथ्वीराज का नाम जिस तरह से बिना सम्मानजनक इस्तेमाल किया गया है, वो भावनाओं को आहत करने वाला है। ऐसे में वह चाहते हैं कि इस फिल्म का नाम बदल दिया जाए। लेकिन कोर्ट ने इस याचिका को खारिज कर दिया है।