मलयालम फिल्मों के अभिनेता और फिल्ममेकर पृथ्वीराज सुकमारन कोरोना वायरस की गिरफ्त में आ गए हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिखकर जानकारी दी कि उनका कोविड 19 टेस्ट पॉजिटिव निकला है। पृथ्वीराज फिल्म ‘जन मन गण’ की शूटिंग में व्यस्त थे। इसी दौरान वो कोरोना की चपेट में आ गए। अभिनेता ने सभी चाहने वालों का शुक्रिया किया है जो उनके जल्द ठीक होने की दुआएं कर रहे हैं।
पृथ्वीराज ने अपने पोस्ट में लिखा कि ‘हैलो सभी को, सात अक्तूबर से दीजो एंथनी की ‘जन मन गण’ की शूटिंग कर रहा था। हमने शूटिंग स्थल पर सभी नियमों का पालन किया। कोरोना को देखते हुए सुरक्षा संबंधी सभी एहतियात बरते गए। जैसा कि नियम है कि शेड्यूल शुरू होने से पहले शूट में शामिल सभी का परीक्षण किया गया था। कोर्ट रूम के सेट के आखिरी दिन की शूटिंग के बाद हमने परीक्षण किए थे।'