फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युविका चौधरी और प्रिंस नरूला की हनीमून तस्वीरें आईं सामने, वीडियो शेयर कर कहा- 'सपना पूरा हो गया'

Thu, 25 Oct 2018 04:22 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
prince yuvika - फोटो : instagram
विज्ञापन
पिछले दिनों ही टीवी के पॉपुलर कपल प्रिंस नरूला और युविका चौधरी शादी के बंधन में बंधे हैं । शादी में बॉलीवुड और टीवी की तमाम बड़ी हस्तियां उन्हें बधाई देने के लिए पहुंची थीं । अब दोनों हनीमून के लिए मालदीव निकल चुके हैं और इनकी तस्वीर सामने आई है । 
विज्ञापन


कुछ घंटे पहले युविका चौधरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। इसमें युविका पति प्रिंस नरूला के साथ रोमांटिक अंदाज में समंदर की लहरों का मजा लेते हुए दिख रही हैं। हाथ में चूड़ा और पिंक कलर की ड्रेस में युविका बेहद खूबसूरत लग रही हैं ।



2 घंटे पहले शेयर हुई इस फोटो को अब तक 1 लाख से ज्यादा लाइक मिल चुके है। युविका के अलावा प्रिंस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है । इस वीडियो को शेयर करते हुए प्रिंस नरूला ने कैप्शन में लिखा- 'A dream come true villa with @yuvikachaudhary. Pure bliss'।
विज्ञापन


दोनों भले ही मालदीव में हनीमून मना रहे हों लेकिन सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव हैं । बता दें कि बिग बॉस सीजन 9 के घर से शुरू हुआ ये प्यार आखिरकार शादी के रिश्ते में बदल चुका है । शादी को लेकर प्रिंस ने कहा था, 'इंगेज होकर मैं बहुत खुश हूं । हमारे परिवारवाले भी बहुत खुश हैं। मुझे इस बात से फर्क नहीं पड़ता कि लोग हमारे रिश्ते के बारे में क्या सोचते हैं ।'



युविका चौधरी 'ओम शांति ओम', 'समर 2017' और 'तो बात पक्की' जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। उन्होंने कन्नड़ फिल्म 'मलेयाजी जोथेयली' में मुख्य किरदार निभाया था । इसके अलावा धारावाहिक 'दफा 420' में भी वह काम कर चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें