फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्लॉप फिल्मों के बाद सैफ पर फीस घटाने का दबाव

विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड स्टार सैफ अली खान इन दिनों फीस घटाने का दबाव बढ़ता जा रहा है। यह उनकी एक के बाद एक फ्लॉप होती फिल्मों के कारण हुआ है। इन बातों से सैफ बेहद परेशान हैं क्योंकि निर्माता-निर्देशक उन्हें मुंहमांगी फीस देने के लिए तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन


निर्माता रितेश सिधवानी ने सैफ को लेकर अपनी जिस फिल्म ‘मि.चालू’ की योजना बनाई थी, जो अब ठंडे बस्ते में चली गई है। फिल्म में महिलाओं के पीछे भागने वाले व्यक्ति की कहानी है, जिसमें सैफ को लीड रोल में लेना तय हुआ था। यह एक डार्क थ्रिलर है, जिसमें कंगना रनौत भी हैं।

बताया जा रहा है कि सिधवानी की प्रोडक्शन कंपनी एक्सेल की तरफ से सैफ से कहा गया कि वह इस फिल्म के लिए अपनी फीस कम करें। परंतु सैफ ने इंकार करके फिल्म छोड़ दी है। फिलहाल सैफ इन तमाम चिंताओं से दूर नए साल के जश्न के लिए करीना कपूर के साथ स्विट्जरलैंड गए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एकता कपूर की कंपनी दे रहीं सैफ को मुंहमांगा रेट

सैफ पर फीस घटाने के दाबव के बीच एकता कपूर की सुजॉय घोष निर्देशित फिल्म के लिए उन्हें मार्केट रेट मिल रहा है। इस दलील पर ही एक्सेल कंपनी से सैफ ने अपनी मांग रखी थी। जबकि वह एक्सेल से पहले ही अपनी फीस से कम पैसा ले रहे हैं। ऐसे में और कम नहीं कर सकते। ‘मि.चालू’ की शूटिंग जनवरी में शुरू होनी थी, परंतु अब यह लंबे समय के लिए आगे बढ़ गई है। निर्माताओं को सैफ की जगह दूसरा ऐक्टर खोजना होगा।

फिल्म के निर्देशन की बागडोर रीमा कागती के हाथों में है। सूत्रों का दावा है कि सैफ की बुलैट राजा, हमशकल्स और हैप्पी एंडिंग जैसी फिल्मों के कतार से बॉक्स ऑफिस पर पिटने के बाद एक्सेल उन्हें पुराना मार्केट रेट देने को तैयार नहीं था।

सैफ के अच्छे अभिनेता होने के बावजूद उनकी फिल्में इसलिए पिटीं क्योंकि स्क्रिप्ट्स खराब थी और साथ ही फिल्मों की मार्केटिंग अच्छे से नहीं की गई थी। अब दूसरों की गलती का खामियाजा छोटे नवाब को भुगतना पड़ रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें