फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

7 से 13 अक्टूबर के बीच होगा इंडियन फिल्म फेस्टिवल हंगरी का आयोजन, 12 भारतीय फिल्में दिखाई जाएंगी

Wed, 18 Sep 2019 06:11 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
इंडियन फिल्म फेस्टिवल हंगरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

7 से 13 अक्टूबर 2019 के बीच इंडियन फिल्म फेस्टिवल हंगरी का आयोजन बुडापेस्ट में होगा। इस मौके पर भारत की 12 फिल्में दिखाई जाएंगी। जिनमें छह बॉलीवुड की होंगी, जबकि छह अन्य क्षेत्रीय भाषाओं की होगी। इस फिल्म फेस्टिवल में प्रभास की हालिया रिलीज फिल्म साहो भी दिखाई जाएगी। इसके साथ ही राइमा सेन की फिल्म ‘थिंकिंग ऑफ हिम’ का वर्ल्ड प्रीमियर भी होगा। बता दें कि ये पांचवा वर्ष है जब इस फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन


इस फेस्टिवल में राइमा सेन, उमेश शुक्ला, राहुल मित्रा और डॉ राहुल चड्ढा के साथ ही हंगरी सिनेमा के कुछ दिग्गज भी शामिल होंगे। दरअसल इंडियन फिल्म फेस्टिवल हंगरी भारत और हंगरी के बीच आर्ट और कल्चर के आदान प्रदान का काम करता है। दिल्ली में स्थित एम्बेसी ऑफ हंगरी में फेस्टिवल की जानकारी देने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में राइमा सेन, आईसीसीआर के डायरेक्टर जनरल अखिलेश मिश्रा और डॉ राहुल चड्ढा मौजूद रहे। इन सभी के साथ में हंगरी के एम्बेसडर एच ही ग्यूलो और आईएफएफडब्लू के आयोजक कैप्टन राहुल सुदेश बाली ने भी मीडिया को फेस्टिवल की जानकारी दी।

विज्ञापन

इंडियन फिल्म फेस्टिवल हंगरी - फोटो : अमर उजाला
इस खास मौके पर अखिलेश मिश्रा ने कहा कि यह फिल्म फेस्टिवल हंगरी और भारत के संबंधों को बेहतर करेगा। इसके अलावा इस फिल्म फेस्टिवल के कारण दोनों देशों के लोग एक दूसरे की संस्कृति को भी फिल्मों के माध्यम से अच्छे से जान पाएंगे। बता दें कि इस खास मौके पर हंगरी में भारत के एम्बेसडर कुमार तुहीन भी वीडियो कॉल की मदद से मौजूद रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें