काट चुकी हैं जेल
बता दें कि करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में प्रेरणा अरोड़ा पहले आठ महीने जेल काटकर आ चुकी हैं। उन्हें 2018 में अरेस्ट किया गया था और फिर वर्ष 2019 में उन्हें जमानत पर रिहाई मिली थी। एक बातचीत के दौरान उन्होंने अपनी गलती को स्वीकार किया था। उन्होंने कहा था कि वह फिर से नई शुरुआत करेंगी। जेल से बाहर आने के बाद एक बातचीत के दौरान प्रेरणा ने कहा था, ''मुझे नहीं पता कि मैं क्या कहूं। मैंने बहुत बड़ी गलती की, बल्कि कई सारी। काश मेरे पास भी कोई मैंटर होता तो चीजें इस तरह से खराब नहीं होती। लेकिन अब मैं वापस आ गई हूं और फिर से फिल्में प्रोड्यूस करना शुरू करूंगी। मुझे सैटल होने में थोड़ा वक्त जरूर लगेगा, लेकिन मैं कहीं नहीं जा रही हूं।'
पैसे नहीं लौटाने का आरोप था
बता दें प्रेरणा पर कई फाइनेंसर ने धोखाधड़ी और पैसे वापस नहीं लौटाने का आरोप लगाया था। प्रेरणा अरोड़ा का मामला तब ज्यादा उछला जब प्रोड्यूसर वासु भगनानी और उनकी प्रोडक्शन कंपनी ने प्रेरणा के खिलाफ नोटिस भेजा। वासु भगनानी ने अपनी शिकायत में प्रेरणा, उनकी मां और क्रिअर्ज एंटरनेंटमेंट के पार्टनर के खिलाफ केस दर्ज करवाए। भगनानी ने प्रेरणा से तुरंत 31.6 करोड़ वापस करने की मांग की।
चार्जशीट में हुआ था खुलासा
चार्टशीट से खुलासा हुआ था कि प्रेरणा ने कई फाइनेंसर्स से पैसे लिए थे। यही नहीं उन पैसों से प्रेरणा ने सुनील शेट्टी की रियल एस्टेट कंपनी के जरिए 8 करोड़ का बंगला खरीदा था। इसके अलावा प्रेरणा ने कई सुविधाभोगी चीजों पर करोड़ों रुपये खर्च कर दिए थे।