सैफीना की शादी के चर्चें काफी समय से सुनाई पड़ रहे थे आखिरकार वो समय भी आ गया है जब इन दोनों की शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।
सैफ-करीना की शादी 16 अक्तूबर को होनी है जिसके लिए होटल के रूप में संचालित पटौदी पैलेस की मरम्मत भी जोर-शोर से चल रही है जिसके कारण बुकिंग भी रोक दी गई है।
होटल के मरम्मत कार्य में लगे एक कर्मचारी के मुताबिक, पैलेस की मरम्मत बेशक शुरू हो गई है लेकिन हमें नहीं मालूम कहां क्या होगा। इतना ही नहीं कर्मचारी के अनुसार, पिछले एक महीने से सैफ की मां शर्मिला टैगोर नियमित तौर पर महल का निरीक्षण कर रही हैं।
सैफ के पिता मंसूर अली खान पटौदी की पहली पुण्यतिथि पर शर्मिला टैगोर ने खुलासा किया था कि उनके बेटे की शादी मुम्बई से और प्रीति भोज दिल्ली में होगा। हालांकि उन्होंने बातचीत के दौरान पटौदी पैलेस का जिक्र नहीं किया था।