फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरा लड़की होना ही मेरी गलती हैः प्रीति

विज्ञापन
विज्ञापन
अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने बुधवार को नेस वाडिया मामलें में बोलते हुए कहा कि उनके खिलाफ की गई शिकायत उनका कोई 'फालतू या बिना सोचा समझा' फैंसला नहीं है।
विज्ञापन


वह कहती हैं कि उनकी गलती सिर्फ इतनी ही है कि वह एक महिला हैं और उन्होंने बार-बार किये जाने वाले, उत्पीड़न, धमकियों और अपमान से परेशान होकर ही यह फैंसला किया है।
Trending Videos

करें थोड़ा इंतजार

​नेस वाडिया के खिलाफ की गई शिकायत के मामले में वह चाहती हैं कि लोग थोड़ा ​सब्र करें और सच के समने आने का इंतजार करें। उन्होंने फेसबुक पर ​भी ​लिखा, "यह कोई ओछी हरकत या जल्दबाजी में उठाया गया कदम नहीं है। मैंने कभी झूठ नहीं बोला, न अब बोल रही हूं। मैं देश की जिम्मेदार नागरिक हूं, लेकिन मेरा कुसूर बस इतना है कि मैं एक महिला हूं और एक ऐसे व्यक्ति के खिलाफ मैंने मोर्चा उठाया है, जो कभी मेरा सबसे प्रिय हुआ करता था।"​
विज्ञापन

महिलाएं क्यों आती हैं निशाने पर

​महिला सशक्तिकरण के लिए आवाज बुलंद करते हुए प्रीति ने कहा, "महिलाओं के प्रति हिंसा और आक्रोश गलत है। लोग फिर भी उस महिला पर उंगली उठाते हैं, जो इन सबके खिलाफ आवाज उठाती है। लोग उसे घटिया और मतलबी साबित करने की कोशिश करते हैं।" प्रीति ने कहा, "मेरा उद्देश्य किसी को नुकसान पहुंचाना नहीं, बल्कि खुद की रक्षा करना है।"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें