फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनीति में आ सकती हैं प्रीति जिंटा

Wed, 17 Apr 2013 12:35 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड से कई नायिकाएं जब-तब राजनीति में आती रही हैं। अब इस सिलसिले में ताजा नाम प्रीती जिंटा का भी जुड़ सकता है। सुनने में आ रहा है कि प्रीती जिंटा जल्द ही राजनीति में कदम रख सकती हैं।
विज्ञापन


अभिनेत्री प्रीति जिंटा का फिल्मों में वक्त सही नहीं चल रहा। शायद यही वजह है कि प्रीति ने तय किया है कि वह राजनीति में कदम रखेंगी।

जी हां, खुद प्रीति ने इच्छा जताई है कि वह राजनीति में आना बेहद पसंद करेंगी। दरअसल, प्रीति ने यह फैसला संसद में कुछ नेताओं के व्यवहार को देख कर लिया है।

प्रीति संसद में कुछ नेताओं के व्यवहार को देख कर काफी दुखी रहती हैं और यही वजह है कि वह राजनीति में कदम रख कर कुछ अच्छा करना चाहती हैं।

एक अवार्ड समारोह के दौरान प्रीति ने कहा कि राजनीति में तो मैं जरूर कदम रखूंगी। मगर सिर्फ नाम के लिए नहीं, बल्कि तन मन से देश की सेवा करने के लिए राजनीति करूंगी।
विज्ञापन


प्रीति ने बताया कि मुझे कई लोगों ने सलाह दी है कि मैं राजनीति में कदम रखूं। मगर मुझे कोई जल्दबाजी नहीं करनी। बल्कि इस बारे में मैं सोच समझ कर निर्णय लूंगी।
विज्ञापन


हो सकता है कि प्रीति ने यह निर्णय अपने डगमगाये फिल्मी करियर को देख कर ही लिया हो। प्रीती की आने वाली फिल्म के लिए खरीददार तक नहीं मिल रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें