फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 साल बड़े सनी देओल की पत्नी बनकर लौटीं प्रीति जिंटा, दबंग लुक देख हो जाएंगे हैरान

Wed, 08 Aug 2018 08:29 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
फिल्मों में अपनी एक्टिंग से दर्शकों के दिलों को जीतने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा लंबे समय बाद एक बार फिर से बड़े परदे पर नजर आने वाली हैं। इन दिनों उनकी अपकमिंग फिल्म 'भैयाजी सुपरस्टार' की काफी चर्चा हो रही है। इस फिल्म में उनके साथ एक्टर सनी देओल मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। बीते दिनों इस फिल्म से जुड़ा सनी देओल का फर्स्ट लुक रिलीज किया गया था जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया है।  
विज्ञापन


सनी देओल के बाद 'भैयाजी सुपरस्टार' में प्रीति जिंटा का लुक भी रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म में अपने फर्स्ट लुक को खुद प्रीति जिंटा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। बात करें पोस्टर की तो इसमें वह लाल साड़ी में एकदम गंभीर अंदाज में नजर आ रही हैं। 
विज्ञापन

Preity Zinta
इतना ही वहीं फर्स्ट लुक में प्रीति जिंटा के हाथ में बंदूक भी दिखाई दे रही है। खास बात यह है कि प्रीति के इस फर्स्ट लुक में 'भैयाजी सुपरस्टार' फिल्म में उनके किरदार के बारे में भी बताया गया है।फिल्म के इस पोस्टर पर लिखा- 'सपना दुबे,भैयाजी की धरम पत्नी और गरम पत्नी, बात कम, गोली ज्यादा चलाती हैं।' प्रीति जिंटा के इस लुक को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। गौरतलब है कि 'भैयाजी सुपरस्टार' सनी देओल और प्रीति जिंटा की पुरानी फिल्म है।
किसी कारणवश फिल्म को अब रिलीज किया जा रहा है।  यह फिल्म इस साल दशहरा यानी 19 अक्टूबर को रिलीज होगी। इस फिल्म में इन दोनों के अलावा श्रेयस तलपड़े, अरशद वारसी और अमिषा पटेल के अलावा ब्रिजेन्द्र काला, जयदीप अहलावत, मुकुल देव, पंकज त्रिपाठी और पकंज झा जैसे दिग्गज कलाकार भी नजर आएंगे। बात करें फिल्म की कहानी की तो इस फिल्म में सनी देओल ने एक ऐसे गैंगस्टर की भूमिका अदा की है जिसे अभिनेता बनने का सपना देखता है। फिल्म में सनी देओल डबल रोल में दिखेंगे तो वहीं प्रीटी उनकी पत्नी के किरदार में नजर आएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें