अपने पति और बच्चों के साथ प्रीति जिंटा
- फोटो : इंस्टाग्राम
पति के साथ विदेश में बस गईं प्रीति जिंटा
कई शानदार बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुकीं प्रीति जिंटा, 29 फरवरी 2016 को अमेरिकी नागरिक जीन गुडइनफ से शादी करने के बाद अमेरिका के लॉस एंजेलिस में बस गईं। वे अपने पति के साथ लॉस एंजेलिस में रहती हैं। हालांकि, वे काम के सिलसिले में भारत आती रहती हैं। प्रीति और जीन गुडइनफ ने साल 2021 में सरोगेसी के जरिए जुड़वा बच्चों का स्वागत किया था।
प्रीति जिंटा का वर्क फ्रंट
प्रीति जिंटा के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे फिल्म 'लाहौर 1947' में नजर आएंगी। राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में वे सनी देओल के अपोजिट दिखाई देंगी। फिल्म को आमिर खान प्रोड्यूस कर रहे हैं।