बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा की गिनती बॉलीवुड की सफल अभिनेत्रियों में की जाती है। उन्हें उनके अभिनय के लिए तो जाना ही जाता है, इसके अलावा वे 'डिंपल गर्ल' के नाम से भी मशहूर हैं। प्रीति ने एक से बढ़कर एक ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। हालांकि पिछले कुछ समय से प्रीति फिल्मों से थोड़ी दूर हैं। हाल ही में प्रीति जिंटा दो जुड़वां बच्चों की मां बनी हैं और इन दिनों अपने नवजात बच्चों जय और जिया के साथ अमेरिका में अपने घर पर वक्त बिता रही हैं। प्रीति भले ही फिल्मों से दूर हो लेकिन वे अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया के जरिए वीडियो और फोटो शेयर करती रहती हैं। अब प्रीति जिंटा ने अपने घर की खेती की वीडियो साझा की है, जिसमें वे एक बड़े केले के पेड़ को दिखाते हुए नजर आ रही हैं।