मैच के बारे में
अगर मैच की बात करें, तो पंजाब किंग्स ने अपना शानदार फॉर्म जारी रखा और 265 रन का ऐतिहासिक चेज पूरा कर लिया, जो टी20 इतिहास में सबसे बड़ा है। मैच में केएल राहुल ने 67 गेंदों में नाबाद 152 रन की रिकॉर्डतोड़ पारी खेली। इसके साथ ही वो आईपीएल में 150 रन बनाने वाले पहले भारतीय बन गए और भारत के लिए टी20 में सबसे बड़ा स्कोर भी उनके नाम हो गया।
हालांकि, उनकी ये शानदार पारी बेकार चली गई क्योंकि उन्हें प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्या की पावरप्ले में जबरदस्त बल्लेबाजी देखनी पड़ी, जिसने पंजाब की जीत की मजबूत नींव रख दी।