फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉम्बे हाईकोर्ट ने दी प्रीति जिंटा और उनके एक्स ब्वॉयफ्रेंड को सलाह, आपस में निपटा लें मामला

Tue, 02 Oct 2018 05:10 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
प्रीति जिंटा और नेस वाडिया
विज्ञापन
बांबे हाईकोर्ट ने फिल्म अभिनेत्री प्रीति जिंटा और नेस वाडिया से जुड़े छेड़छाड मामले को खत्म करने का सुझाव दिया है। न्यायमूर्ति रंजीत मोरे और न्यायमूर्ति भारती डांगरे की खंडपीठ इस मामले को खारिज करने की वाडिया की अर्जी पर सुनवाई कर रही है।
विज्ञापन


बता दें 13 जून 2014 को प्रीती ने अपने एक्स बॉयफ्रेंड नेस वाडिया पर उनके साथ छेड़छाड़ करने, गालियां देने और IPL मैच के दौरान धमकी देने का आरोप लगाया था। 

सुनवाई के दौरान दौरान जिंटा की वकील ने कहा कि मेरी मुवक्किल इस मामले को खत्म करने को तैयार है बशर्ते वाडिया माफी मांगने के लिए तैयार हो। इस बात पर नेस वाडिया के वकील अबाद पोंडा ने कहा, हम विवाद को खत्म करना चाहते हैं लेकिन मेरे मुवक्किल माफी मांगने के लिए तैयार नहीं हैं। शिकायतकर्ता माफी मंगवाकर मीडिया का ध्यान अपनी तरफ खींचना चाहती हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

इस पर न्यायमूर्ति मोरे ने कहा, अब आपलोग मामला आपस में रफा-दफा कर लें। पीठ ने वाडिया और जिंटा को 9 अक्टूबर को पेश होने का निर्देश दिया है।

बता दें इस साल फरवरी में पुलिस ने वाडिया के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया था, लेकिन वाडिया उसे खारिज करने की मांग करते हुए हाईकोर्ट पहुंच गए और जिसपर 9 अक्टूबर को सुनवाई होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें