बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा के साथ छेड़छाड़ मामले में पुलिस को वानखेड़े स्टेडियम के गारवरे पवेलियन में लगे 5 सीसीटीवी कैमरों से भी कोई सुबूत हाथ नहीं लगा है। इन कैमरों के फुटेज में 30 मई को प्रीति और मामले में आरोपी उद्योगपति नेस वाडिया के बीच किसी तरह की बहस या फिर धक्का मुक्की जैसा कोई दृश्य रिकॉर्ड नहीं हुआ है।
जिंटा ने 12 जून को मैरीन ड्राइव पुलिस से की गई शिकायत में कहा था कि 30 मई के आईपीएल मैच के दौरान वाडिया ने स्टेडियम में उनके साथ छेड़छाड़ और गाली गलौज की थी। हालांकि वाडिया इन आरोपों को गलत और आधारहीन बताते रहे हैं।