फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: शूटिंग करती दिखीं प्रेग्नेंट दीपिका पादुकोण, पहले 'किंग' के सेट पर आई थीं नजर; देखें वीडियो

Wed, 20 May 2026 05:26 PM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Deepika Padukone: दीपिका पादुकोण ने हाल ही में अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी का एलान किया है। इस बीच उन्हें एक विज्ञापन का शूट करते हुए देखा गया। इससे पहले वह 'किंग' की शूटिंग करते हुए देखी गई थीं।
विज्ञापन
दीपिका पादुकोण - फोटो : इंस्टाग्राम@deepikapadukone
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'किंग' को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने फैंस को यह जानकारी देकर हैरान कर दिया कि वह प्रेग्नेंट हैं। प्रेग्नेंसी के दौरान भी दीपिका पादुकोण काम कर रही हैं। एक्ट्रेस को हाल ही में बेंगलुरु में एक नए विज्ञापन की शूटिंग करते हुए देखा गया। सेट से सामने आया उनका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है।
विज्ञापन

वायरल वीडियो में क्या है?
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दीपिका पादुकोण एक विज्ञापन शूट के सेट पर हैं। वह एक स्टाइलिश नीले पैंटसूट में शूटिंग कर रही हैं। शूटिंग के दौरान वह अपना मजेदार और चुलबुला अंदाज दिखा रही हैं।

दीपिका ने की 'किंग' की शूटिंग
इससे पहले खबरें आईं थीं कि दीपिका पादुकोण शाहरुख खान के साथ केपटाउन में फिल्म 'किंग' की शूटिंग कर रही थीं। उनका केपटाउन का शेड्यूल हाल ही में पूरा हुआ है। इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच पहले से ही काफी उत्साह है। ऐसा इसलिए क्योंकि दीपिका और शाहरुख ने कई बेहतरीन फिल्में दी हैं।
किंग में सुहाना खान, अभिषेक बच्चन, अरशद वारसी और जयदीप अहलावत भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। इससे पहले सुहाना 2024 में नेटफ्लिक्स की फिल्म 'द आर्चीज' से अपना फिल्मी डेब्यू किया था।

विज्ञापन

दीपिका पादुकोण का वर्कफ्रंट
'किंग' के अलावा, दीपिका अल्लू अर्जुन के साथ फिल्म 'राका' में भी नजर आएंगी। यह इन दोनों का एक साथ पहला ऑन-स्क्रीन कोलैबोरेशन होगा। 'राका' का निर्देशन एटली कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म में रश्मिका मंदाना, जान्हवी कपूर और मृणाल ठाकुर भी अहम किरदारों में नजर आएंगी। यह 2027 में रिलीज हो सकती है।

Junior NTR: जन्मदिन पर जूनियर एनटीआर ने पक्षियों से दिखाया प्यार, शेयर की तस्वीरें; बताए उनके नाम के मतलब

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें