प्रतीक का पोस्ट
प्रतीक ने इंस्टाग्राम पर अपनी और पत्नी भामिनी ओझा के साथ शादी की एक खास तस्वीर शेयर की हैं। इस लाजवाब तस्वीर के साथ प्रतीक ने कैप्शन में लिखा, '8 दिसंबर 2008 से आज तक 17 साल हो गए। हमने एक-दूसरे से प्यार करना, परेशान करना और हर दिन एक-दूसरे को बचाना अच्छे से सीख लिया है। अब हमारी शादी भी बड़ी हो गई है, इसलिए हम वादा करते हैं कि पहले से ज्यादा पागलपन करेंगे।'
प्रतीक का करियर
हंसल मेहता की वेब सीरीज 'गांधी' में प्रतीक ने महात्मा गांधी की भूमिका निभाई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हाल ही में उन्होंने बताया कि उन्होंने इस रोल के लिए कोई विशेष पूजा-पाठ नहीं की। उन्होंने बस मोहनदास करमचंद गांधी को एक आम इंसान की तरह समझकर किरदार निभाने की कोशिश की है। निर्देशक हंसल मेहता ने कहा कि यह उनकी अब तक की सबसे अहम कहानी है।