टीवी से बॉलीवुड तक का सफर
टीवी से शुरुआत करने वाली प्रतिभा रांटा आज बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों की लिस्ट में शुमार हैं। 'लापता लेडीज' में 'जया' के किरदार के लिए सुर्खियां बटोरने वाली प्रतिभा का जन्म 17 दिसंबर 2000 में शिमला में हुआ था। हिमाचल की वादियों में अपनी पढ़ाई पूरी करते हुए ही प्रतिभा की रुचि अभिनय की तरफ ही बढ़ने लगी थी। पढ़ाई पूरी करने के बाद प्रतिभा ने मॉडलिंग की और मुंबई आ गईं। इसके बाद उनके अभिनय करियर की शुरुआत टेलीविजन शो 'कुर्बान हुआ' से हुआ था।
Paatal Lok 2: जयदीप अहलावत की 'पाताल लोक सीजन 2' का प्रोमो जारी, नकाबपोश हमलावरों से घिरे 'हाथीराम चौधरी'
'लापता लेडीज' ने दिलाई अलग पहचान
आज प्रतिभा और उनकी फिल्म 'लापता लेडीज' के नाम की गूंज हॉलीवुड में भी सुनने को मिल रही है। ऐसे में सभी को उम्मीद है कि यह फिल्म ऑस्कर जीतकर एक नया इतिहास रचेगी। सोशल मीडिया पर भी प्रतिभा की काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग है।