फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकेले रह गए प्रतीक बब्बर, गर्लफ्रेंड हुई दूर

विज्ञापन
विज्ञापन
एक बार फिर प्रतीक बब्बर अकेले हो गए हैं। उनकी गर्लफ्रेंड एमी जैक्सन ने उनसे दूरी बना ली है। पिछले दो साल से दोनों का अफेयर चल रहा था।
विज्ञापन


अक्सर ही दोनों के रोमांस के किस्से अखबारों में सुर्खियां बनते थे। इनके बीच के संबंधों के बारे में यहां तक कहा जाने लगा था कि जल्द ही दोनों शादी कर सकते हैं।

गौतम मेनन की फिल्म 'एक दीवाना था' की शूटिंग के दौरान दोनों के बीच रिश्ता बना था, जो जल्द ही प्यार में तब्दील हो गया। एमी एक ब्रिटिश मॉडल हैं और बॉलीवुड की फिल्मों में कैरियर बनाने की महत्वकांक्षा रखती हैं।
विज्ञापन


लेकिन इधर प्रतीक से वे नाराज चल रही हैं। इस नाराजगी की वजह यह बताई जा रही है कि प्रतीक उनके प्रति हद से ज्यादा दीवाने हो चुके हैं और वे उन्हें कई किस्म के बंधन में रखना चाहते हैं।

प्रतीक का यही रवैया उन्हें रास नहीं आ रहा है और उन्होंने उनसे दूरी बनाने का फैसला कर लिया है। हालांकि प्रतीक के एक करीबी दोस्त का कहना है कि दोनों के बीच भले ही प्रेम संबंध खत्म हो गए हैं, लेकिन दोस्ती बरकरार है।
विज्ञापन


वैसे भी, ऐसा होना दोनों के कैरियर के लिए अच्छा है। दरअसल प्रतीक अपने प्रेम संबंधों की वजह से कैरियर पर ध्यान केंद्रित नहीं कर पा रहे थे, शायद अब वे अपने अभिनय के प्रति गंभीर हो जाएं।

उल्लेखनीय है कि प्रतीक का एमी से पहले एनएसडी पास आउट अभिनेत्री हनीशा मेलवानी के साथ भी रोमांस हो चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें