Prateek Kuhad and Barack Obama
- फोटो : twitter
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा इन दिनों सोशल मीडिया पर अपने ट्वीट की वजह से सुर्खियों में हैं। ओबामा ने ट्विटर पर एक के बाद एक कई ट्वीट किए जिसमें उन्होंने साल 2019 की अपनी पसंदीदा फिल्मों और टीवी शो के बारे में बताया। इन ट्वीट्स के जरिए ओबामा ने 'कोल्ड मैस' गाने को अपना पसंदीदा बताया। खास बात है जिस गाने की ओबामा ने तारीफ की है उसे भारतीय गायक प्रतीक कुहड़ ने गाया है। ओबामा के इस पोस्ट पर प्रतीक ने जवाब दिया है जो सोशल मीडिया पर चर्चा में बना हुआ है।
बराक ओबामा ने ट्वीट किया था- 'हिप-हॉप से लेकर द बॉस तक, यह इस साल के मेरे पंसदीदा गाने हैं। यदि आप लॉन्ग ड्राइव के समय या फिर वर्कआउट करते वक्त किसी गाने की कंपनी चाहते हैं तो इसमें ये आपकी मदद कर सकते हैं। मुझे उम्मीद है कि यहां एक या दो ट्रैक हैं जो कि ट्रिक करता है।' इस पोस्ट के साथ अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ने एक लिस्ट भी साझा की है जिसमें उनके पसंदीदा गाने हैं। इस लिस्ट को ओबामा ने 'फेवरेट म्यूजिक ऑफ 2019' का नाम दिया।
ओबामा के इसी पोस्ट पर भारतीय गायक प्रतीक कुहड़ ने ट्वीट किया- 'यह अभी हुआ है और मुझे नहीं लगता कि मैं आज रात सोऊंगा। मुझे नहीं पता कि कैसे उनके पास 'कोल्ड मैस' गाना पहुंचा। बहुत शुक्रिया बराक ओबामा। मुझे नहीं लगता कि 2019 इससे बेहतर हो सकता है।'
पसंदीदा म्यूजिक के अलावा ओबामा ने अपने पसंदीदा फिल्मों की भी सूची जारी की थी। इसमें ओबामा ने अपने प्रोडक्शन हाउस हायर ग्राउंड में बनी 'अमेरिकन फैक्ट्री' को सबसे ऊपर रखा था। ट्विटर पर शेयर की गई लिस्ट में 18 फिल्मों सहित 3 टीवी शो के नाम शामिल हैं।
स्विटजरलैंड में वरुण धवन से मिले अनुष्का-विराट, इस सेलिब्रिटी ने किया कमेंट- 'दिल्ली ही आ जाते'