फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशांत तमांग की बेटी का भावुक वीडियो देखकर पसीजा लोगों का दिल, पार्थिव शरीर के सामने फूट-फूट कर रोईं पत्नी

Mon, 12 Jan 2026 02:46 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Prashant Tamang Funeral Video: ‘इंडियन आइडल 3’ फेम विनर प्रशांत तमांग के निधन से संगीत जगत में शोक की लहर है। आज उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। इससे पहले सोशल मीडिया पर उनकी बेटी का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसे देखकर लोगों भावुक हो गए। 

विज्ञापन
प्रशांत तमांग की बेटी और पत्नी का भावुक वीडियो हुआ वायरल - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोमवार को सिंगर प्रशांत तमांग का पार्थिव शरीर बागडोगरा (पश्चिम बंगाल) एयरपोर्ट लाया गया। इसके बाद पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए दार्जिलिंग लेकर जाया जाएगा। लेकिन इससे पहले उनकी चार साल की बेटी का भावुक वीडियो सामने आया है। यह वीडियो देखकर सिंगर के फैंस और आम लोगों का दिल पसीज गया है। 

विज्ञापन


प्रशांत तमांग की बेटी के वीडियो से भावुक हुए लोग
सिंगर प्रशांत तमांग के पार्थिव शरीर के सामने पत्नी को फूट-फूट पर रोते देखा गया। वह बेसुध सी नजर आईं। वायरल वीडियो में पास ही प्रशांत की चार साल की बेटी भी खड़ी है। वह कभी अपने पिता के पार्थिव शरीर को देखती, तो कभी अपनी रोती हुई मां को देखती। वह अपनी मां को देखकर कभी रोने लगती, ताे कभी चुप हो जाती है। प्रशांत की मासूम बेटी समझ ही नहीं पा रही थी, उसके पिता को क्या हुआ। जिसने भी यह वीडियो देखा उनका दिल दुख से पसीज गया। 
 

Trending Videos
विज्ञापन

प्रशांत तमांग की बेटी - फोटो : इंस्टाग्राम@prashanttamangofficial
प्रशांत तमांग को पत्नी और बेटी ने दी श्रद्धांजलि
प्रशांत तमांग की अंतिम यात्रा से जुड़े कुछ और वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हैं। सिंगर की पत्नी मार्था एले और बेटी ने दार्जिलिंग के चौरस्ता में नम आंखों से उनको आखिरी श्रद्धांजलि दी। कई करीबी लोग भी अंतिम यात्रा में मौजूद थे। इस मौके पर भी बेटी और पत्नी काफी भावुक दिखे। 



बेटी के साथ पुराना वीडियो भी हुआ वायरल 
प्रशांत तमांग और चार साल की बेटी का पुराना वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें दोनों ‘आई लव यू डैडी…’ गाना गा रहे हैं। यह वीडियो प्रशांत ने अपने इंस्टाग्राम पर 15 दिसंबर 2025 को साझा किया था। वहीं बेटी के साथ क्रिसमस सेलिब्रेशन की तस्वीरें भी उन्होंने शेयर की थीं। प्रशांत अपनी बेटी पर जान छिड़कते थे, यह बात उनकी तस्वीरों से साफ समझ आती है। 
   
प्रशांत तमांग का निधन कैसा हुआ? 
प्रशांत तमांग 'इंडियन आइडल-3' के विजेता थे। वह इस रियालिटी शो में आने से पहले कोलकाता पुलिस में काम करते थे। प्रशांत तमांग ने नेपाली फिल्मों में गायक और अभिनेता के तौर पर काम किया। वह जयदीप अहलावत स्टारर सीरीज ‘पाताल लोक 2’ में भी नजर आए। सलमान खान की फिल्म 'बैटल ऑफ गलवां' का भी हिस्सा थे। प्रशांत ने कुछ हफ्तों पहले ही फिल्म से जुड़ा टीजर अपने इंस्टाग्राम पर साझा किया था। रविवार को कार्डियक अरेस्ट से प्रशांत तमांग का निधन हुआ। उनके करीबी लोगों ने इस बात की जानकारी साझा की थी।



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें