फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी की असली कहानी में नकली विलेन की एंट्री

Mon, 18 Feb 2019 08:18 PM IST
anand anand मुंबई डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Prashant Narayanan - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक फिल्म में नकली विलेन की एंट्री हो गई है। सुर्खियों में छाई फिल्म 'पीएम नरेंद्र मोदी' में एक्टर विवेक ओबेरॉय पीएम मोदी का किरदार निभा रहे हैं। अब इस फिल्म में पीएम मोदी के मुख्य प्रतिद्वंद्वी भी दिखेंगे। यह भूमिका आदित्य रेड्डी नाम के देश के सबसे बड़े बिजनेस टाइकून का एक काल्पनिक चरित्र है। 
विज्ञापन


'पीएम नरेंद्र मोदी' फिल्म के निर्माता संदीप सिंह का कहना है कि कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने आदित्य रेड्डी के रोल के लिए प्रशांत नारायणन को सेलेक्ट किया था। प्रशांत ने इस रोल के लिए अच्छा काम किया है। फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है हम अब तक उनके काम से बेहद खुश हैं।  
विज्ञापन

Prashant Narayanan - फोटो : amar ujala
वहीं एक्टर प्रशांत नारायणन ने कहा  "मुझे इस भूमिका को देने और मुझ पर विश्वास करने के लिए मैं मुकेश छाबड़ा और संदीप सिंह का शुक्रगुजार हूं। मेरे फिल्मी करियर के लिए यह फिल्म बड़ा टर्न साबित होगी। मैं बहुत उत्साहित हूं और यह सेट मेरे लिए एक बड़े परिवार की तरह है।" प्रशांत इससे पहले 'द गुड फ्राइडे', 'रंगरसिया', 'मर्डर-2', 'छल', 'फ्रेडरिक' सहित तमाम फिल्मों और टीवी शो में काम कर चुके हैं। 

'पीएम नरेंद्र मोदी'  फिल्म के को प्रोड्यूसर सुरेश ओबरॉय और डायरेक्टर ओमंग कुमार हैं। फिल्म में नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी के किरदार में जरीना वहाब दिखाई देंगी। अमित शाह के रोल में मनोज जोशी हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें