फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pranitha Subhash Pregnent: मां बनने वाली हैं हंगामा 2 की एक्ट्रेस प्रणिता सुभाष, पति संग खास अंदाज में शेयर की खुशखबरी

Mon, 11 Apr 2022 05:05 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड फिल्म हंगामा 2 में वानी कपूर का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री  प्रणिता सुभाष मां बनने वाली हैं। उन्होंने खास अंदाज में फैंस के साथ ये खुशखबरी साझा की है।
विज्ञापन
अभिनेत्री प्रणिता सुभाष ने दी मां बनने की खुशखबरी - फोटो : insta
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड फिल्म हंगामा 2 में वानी कपूर का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री  प्रणिता सुभाष मां बनने वाली हैं। उन्होंने अपने पति नितिन राजू संग पहले बच्चे के स्वागत की खुशी सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ शेयर की है। अभिनेत्री प्रणिता मुख्य रूप से तेलुगु और कन्नड़ सिनेमा में नजर आती हैं। प्रणिता सुभाष ने साल 2021 में बैंगलोर के एक व्यवसायी नितिन राजू संग एक निजी समारोह में परिवार के सदस्यों और कुछ करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की थी और सोशल मीडिया के जरिए प्रशंसकों को इसकी जानकारी दी थी। फिलहाल अब अभिनेत्री के घर एक नन्हा मेहमान आने वाला है और इस खुशखबरी को जानने के बाद फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है।

विज्ञापन

 

पति के 34 वें जन्मदिन पर दी खुशखबरी
प्रणिता सुभाष ने अपनी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी पति नितिन राजू के 34 वें जन्मदिन के मौके पर दी है। अभिनेत्री ने पति संग रोमांटिक अंदाज में सोनोग्राफी और प्रेगनेंसी टेस्टिंग किट की तस्वीरें शेयर करते हुए फैंस के साथ यह खुशी साझा की है। प्रणिता सुभाष ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम से ये तस्वीरें शेयर करते हुए प्यारा सा कैप्शन भी दिया है। उन्होंने खास अंदाज में अपनी खुशी शेयर करते हुए लिखा, 'मेरे पति के 34वें जन्मदिन के लिए...एंजल्स के पास हमारे लिए उपहार है'। जाहिर तौर पर अभिनेत्री प्रणिता के लिए पति के जन्मदिन पर ये खबर मिलना दोगुनी खुशी का मौका है।
विज्ञापन

फैंस लुटा रहे जमकर प्यार
प्रणिता सुभाष की प्रेग्नेंसी की खबर जानने के बाद फैंस भी काफी खुश दिखाई दे रहे हैं और उनकी पोस्ट पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। प्रशंसक एक्ट्रेस को कमेंट बॉक्स में अपने संदेशों के जरिए बधाई दे रहे हैं। बात करें प्रणिता की तो उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में तेलुगु फिल्मों से की थी और इसके बाद कन्नड़ से लेकर हिंदी फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें