फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसाराम के काले कारनामों पर बनेगी फिल्म

Fri, 06 Sep 2013 05:17 PM IST
टीम डिजीटल
विज्ञापन
विज्ञापन
यौन उत्पीड़न के आरोप में जोधपुर जेल में सजा काट रहे आसाराम बापू की जिंदगी एक फिल्मकार को इतनी फिल्मी लगी कि उसने उन पर फिल्म बनाने का फैसला लिया है। फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू होगी।
विज्ञापन


'सत्याग्रह' के बाद फिल्म निर्माता प्रकाश झा आसाराम पर फिल्म बना सकते हैं। झा ने कहा है कि 'सत्याग्रह' के बाद अब उनको छोटे से ब्रेक की जरूरत है जिसके बाद वह फिर से फिल्म बनाएंगे जो कि राजनीति पर आधारित नहीं होगी।

प्रकाश झा का कहना है कि मेरी अगली परियोजना 'सत्संग' है जो आसाराम बापू पर केंद्रित रहेगी। इसके बाद वह चक्रव्यूह और राजीनीति के अगले पार्ट पर काम करेंगे।
विज्ञापन


प्रकाश झा अगर आसाराम पर फिल्म बनाते हैं तो ये बड़ी बात होगी। क्योंकि झा मुद्दों पर संवेदनशील फिल्में बनाने के लिए मशहूर हैं। आसाराम स्केंडल को वो कैसे और किस किरदार के साथ पर्दे पर उतारेंगे दिलचस्पी भरा होगा।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें