फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर साथ आएंगे कटरीना कैफ और प्रकाश झा, इस बार 'चाणक्य नीति' पर होगी सबकी नजर

Sun, 15 Jul 2018 10:42 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
हाल में अजय देवगन ने निर्माता-निर्देशक नीरज पांडे को चाणक्य पर आधारित फिल्म के लिए हरी झंडी दिखाई है। अब खबर है कि अजय के दोस्त निर्देशक प्रकाश झा ने अपनी फिल्म राजनीति (2010) के सीक्वल की तैयारी शुरू कर दी है, जिसका नाम चाणक्य नीति रखा जा रहा है।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार झा ने टाइटल अपनी कंपनी के नाम रजिस्टर करा लिया है। उन्होंने सीक्वल में भी कटरीना कैफ को लेने का मन बनाया है। बातचीत शुरू हो चुकी है। कटरीना राजनीति में थीं और झा को लग रहा है कि सीक्वल में वह फिट रहेंगी।

सूत्रों के मुताबिक कटरीना राजी हुईं तो ठीक वर्ना प्रकाश झा उनके विकल्प के रूप में ईशा गुप्ता का नाम सोच रहे हैं। ईशा के साथ उन्होंने चक्रव्यूह में काम किया था। उधर, खबर है कि नीरज पांडे चाणक्य आधारित कहानी में पहले दोस्त अक्षय कुमार को लेना चाहते थे परंतु इस साल अय्यारी और पैडमैन के टकराव के दिनों में उनके बीच दूरियां पैदा हो गईं।
विज्ञापन


2010 में रिलीज हुई राजनीति में अजय और रणबीर साथ नजर आए थे। इस फिल्म को प्रकाश झा ने प्रोड्यूस और डायरेक्ट किया था। फिल्म बड़ी हिट साबित हुई थी और स्टारकास्ट जबरदस्त थी। फिल्म में अजय और रणबीर के अलावा नाना पाटेकर, मनोज वाजपेयी, अर्जुन रामपाल जैसे कलाकार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें