फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रहार: फिल्म का ट्रेलर हुआ रिलीज, उज्ज्वल निकम बने राजकुमार राव; 26/11 की कहानी दिखाएगी फिल्म; कब होगी रिलीज?

Tue, 29 Sep 2026 11:04 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Prahaar Trailer: राजकुमार राव और वामिका गब्बी की अपकमिंग फिल्म 'प्रहार' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। जानिए कैसा है ट्रेलर और कब रिलीज होगी फिल्म।  
विज्ञापन
प्रहार ट्रेलर - फोटो : इंस्टाग्राम @maddockfilms
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता राजुकमार राव अपनी अपकमिंग फिल्म 'प्रहार' को लेकर इन दिनों चर्चा में हैं। मेकर्स ने 29 सितंबर मंगलवार को इसका ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जिसके बाद फैंस की एक्साइटमेंट फिल्म को लेकर और बढ़ गई है। जानिए ट्रेलर में क्या कुछ है खास। 
विज्ञापन


कैसा है फिल्म का ट्रेलर? 
अपकमिंग फिल्म 'प्रहार' में राजकुमार राव ने वकील उज्जवल निकम की भूमिका निभाई है। उन्होंने ही 2008 के मुंबई आतंकी हमलों के आरोपी और आतंकवादी कसाब को फांसी की सजा दिलाने के लिए लंबा संघर्ष किया था। इसी कहानी को अब बड़े पर्दे पर दिखाया जाएगा। 

ट्रेलर मे 26/11 हमले को दिखाया गया है। 26/11 मुंबई आतंकी हमले के बाद अजमल कसाब के खिलाफ चले मुकदमे में उज्ज्वल निकम ने सरकार की ओर से केस लड़ा था। उनकी इस लड़ाई में कई अड़चने देखने को मिलती है। ट्रेलर में वामिका गब्बी और जयदीप अहलावत की झलक भी दिखाई देती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रहार ट्रेलर - फोटो : इंस्टाग्राम @maddockfilms
फिल्म की स्टारकास्ट और रिलीज डेट
  • फिल्म में राजकुमार राव वकील उज्ज्वल निकम का किरदार निभा रहे हैं।
  • वहीं अभिनेता ललित प्रभाकर फिल्म में अजमल कसाब की भूमिका निभा रहे हैं।
  • वामिका गब्बी भी फिल्म में अहम किरदार में नजर आएंगी।
  • जयदीप अहलावत भी वकील के तौर पर दिखाई देंगे।
  • यह 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
  • इस फिल्म को मैडॉक फिल्म्स के दिनेश विजान ने प्रोड्यूस किया है।

देखें फिल्म का ट्रेलर-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें