फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘प्रहार’ में उज्जवल निकम बनेंगे राजकुमार राव, किरदार की मिली पहली झलक; जानिए कब थिएटर में दस्तक देगी फिल्म?

Thu, 25 Jun 2026 02:16 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

RajKummar Rao Movie Prahaar Movie Release Date: फिल्म ‘प्रहार’ से राजकुमार राव का पहला लुक सामने आ चुका है। इस फिल्म में वह दिग्गज वकील उज्जवल निकम का किरदार निभाएंगे। जानिए, कब रिलीज होगी यह फिल्म?
विज्ञापन
फिल्म 'प्रहार' में राजकुमार राव - फोटो : इंस्टाग्राम@ rajkummar_rao
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजकुमार राव बॉलीवुड के ऐसे अभिनेता हैं, जो किरदार में ढल जाने की कला जानते हैं। जल्द ही वह फिल्म ‘प्रहार’ में आतंकवादी कसाब को फांसी दिलवाने वाले वकील उज्जवल निकम का किरदार निभाएंगे। इस फिल्म से उनके लुक की पहली झलक सामने आ चुकी है। साथ ही मेकर्स ने फिल्म ‘प्रहार’ की रिलीज डेट भी साझा की है। 

अगस्त में रिलीज होगी फिल्म ‘प्रहार’

विज्ञापन

फिल्म ‘प्रहार में’ राजकुमार राव, भारत के जाने-माने वकीन उज्ज्वल निकम का किरदार निभाएंगे। उन्होंने ही 2008 के मुंबई आतंकी हमलों के आरोपी और आतंकवादी कसाब को फांसी की सजा दिलाने के लिए लंबा संघर्ष किया था। इसी कहानी को अब बड़े पर्दे पर दिखाया जाएगा। यह फिल्म 7 अगस्त 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

   

फैंस सेलेब्स ने किया राजकुमार के लुक पर रिएक्ट 
फिल्म ‘प्रहार’ से जब राजकुमार राव के लुक की झलक फैंस को मिली तो उन्होंने अभिनेता को खूब सराहा। सेलेब्स भी फिल्म और राजकुमार की जमकर तारीफ की। आशीष चंचलानी से लेकर अनंत जोशी जैसे सेलेब्स ने ‘प्रहार’ को लेकर रिएक्शन दिए हैं। 

विज्ञापन


ये खबर भी पढ़ें: Raftaar Movie: राजकुमार राव और कीर्ति सुरेश की 'रफ्तार' की रिलीज डेट बदली, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक 

सौरव गांगुली की बायोपिक भी करेंगे राजकुमार राव 
राजकुमार राव फिल्म 'प्रहार' में उज्जवल निकम का किरदार निभाएंगे। इसके अलावा पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली की बायोपिक भी वह करने वाले हैं। इस फिल्म के लिए वह क्रिकेट सीख रहे हैं। अपने लुक के साथ भी उन्होंने बदलाव किए हैं। 

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें