प्रभुदेवा जल्द ही प्रभास के साथ एक फिल्म साइन कर सकते हैं। डेक्कन क्रॉनिकल को दिए इंटरव्यू में प्रभुदेवा ने कहा है कि वो अपनी अगली फिल्म प्रभास के साथ करना चाहते है।
फिलहाल प्रभास अपनी फिल्म 'साहो' में व्यस्त है। उन्होंने कहा, 'हम दोनों एकसाथ फिल्म करने की सोच रहे हैं।’
जल्द ही इस पर बात की जाएंगी, हालांकि फिल्म में प्रभास के रोल का खुलासा अभी नहीं हुआ है।
आपको बता दें कि इससे पहले 2014 में आई फिल्म ‘एक्शन जैक्सन’ में भी प्रभास ने प्रभु देवा के साथ काम किया था।
जल्द ही वह डांस मास्टर प्रभु देवा के साथ फिल्म करने वाले हैं।