भारत की सबसे कामयाब फिल्म 'बाहुबली' के दूसरे भाग का मोशन पोस्टर रिलीज हो गया है। फिल्म के नायक प्रभास ने अपने ट्विटर अकाउंट से इस पोस्टर को रिलीज किया और साथ ही शिवरात्रि की शुभकामनाएं दी। पोस्टर में प्रभास हाथी को काबू करते दिख रहे हैं। उल्लेखनीय है कि बाहुबली भारतीय सिनेमा की ऐसी फिल्म है, जिसने सबसे ज्यादा कमाई की।
प्रभास का ट्वीट -
Baahubali - The Conclusion "Motion Poster" https://t.co/ojREZPllaj#WKKB #Baahubali2 #MahaShivaratri pic.twitter.com/DhGEoWYyjo
— Prabhas (@PrabhasRaju) February 24, 2017
फिल्म के पहले भाग 'बाहुबली: द बिगनिंग' में बाहुबली की आधी कहानी बताई गई थी। इस फिल्म में कहानी को पूरा किया गया है। कुछ दिन पहले फिल्म का फर्स्ट लुक जारी किया गया था, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था। अब तो बस दर्शकों को 'बाहुबली 2' की रिलीज का इंतजार है, ताकि पता लग सके कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा।