फिल्म की शूटिंग हो चुकी है पूरी
हाल ही में एक साक्षात्कार में थमन ने बताया कि 'द राजा साहब' के शुरुआती ट्रैक को हटा दिया गया था और फिर से काम किया गया था। थमन ने कहा, 'द राजा साहब के लिए हमने अब गाने बनाना शुरू कर दिया है। निर्माताओं ने पूरी फिल्म खत्म कर दी है और प्रभास गारू बहुत लंबे समय के बाद कमर्शियल गाने लेकर आ रहे हैं।'
फिल्म में होंगे कई गाने
संगीतकार ने बताया कि 'द राजा साब' में कई ट्रैक होंगे, जिसमें एक मेलोडी सॉन्ग, एक इंट्रोडक्शन सॉन्ग और प्रभास और उनकी तीन महिला कलाकारों के साथ एक विशेष क्रेजी डांस सॉन्ग शामिल होगा। उन्होंने यह भी पुष्टि की कि फिल्म में एक लव सांग शामिल किया गया है, जिसमें प्रत्येक ट्रैक को योजना के अनुसार रिलीज किया जाएगा।
प्रभास की आने वाली फिल्में
राजा साहब के अलावा ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि प्रभास की आगामी प्रोजेक्ट की रिलीज डेट बदल गई है। प्रभास फिलहाल हनु राघवपुडी द्वारा निर्देशित एक पीरियड एक्शन फिल्म फौजी पर काम कर रहे हैं। अभिनेता की ऑन-सेट चोट के बाद मामूली देरी के बावजूद फिल्म पूरी होने के करीब है। इसके अलावा, प्रभास के पास संदीप रेड्डी वांगा द्वारा निर्देशित पुलिस ड्रामा स्पिरिट है। साथ ही प्रशांत नील और नाग अश्विन के साथ 'सालार' और 'कल्कि 2898 एडी के सीक्वल भी हैं। उनके पास प्रशांत वर्मा की 'ब्रह्मराक्षस' भी है।