वीडियो में श्रद्धा कपूर की झलक भी देखने को मिल रही है और यकीनन श्रद्धा ये लुक बेहद दमदार होने वाला है। इससे पहले प्रभास के 38वें जन्मदिन के मौके पर 'साहो' का फर्स्ट लुक जारी किया गया था जिसमें वह काफी अलग अंदाज में नजर आ रहे थे। इस बीच ट्विटर पर #HappyBirthdayPrabhas ट्रेंड कर रहा है। अभी तक फैंस ने जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए 31 लाख से ज्यादा ट्वीट कर दिए हैं।
बता दें, साहो एक अडवेंचर फैंटसी फिल्म है। 150 करोड़ के बजट में बन रही फिल्म साहो में प्रभास के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर लीड रोल में नजर आने वाली हैं। 'साहो' तेलुगू के अलावा हिन्दी में भी रिलीज होगी। एक्शन से भरपूर इस फिल्म में नील नितिन मुकेश, जैकी श्रॉफ, चंकी पांडे और मंदिरा बेदी जैसे एक्टर्स भी नजर आएंगे।
यहां देखें वीडियो