प्रीती जिंटा की नई फिल्म और पोंटी चड्ढा मर्डर केस में भला क्या संबंध हो सकता है, लेकिन इन दोनों का आपस में बड़ा कनेक्शन है। प्रीती जिंटा की नई फिल्म 'इश्क इन पेरिस' कई बार से अलग-अलग कारणों से लटकती रही है। इस बार इसके टलने की वजह पोंटी चड्ढा मर्डर केस बना हुआ है।
दरअसल प्रीती की इस नई फिल्म को पोंटी चड्ढा की कंपनी ही डिस्ट्रीब्यूट कर रही थी। मोंटी चड्ढा की हत्या होने के बाद उनका परिवार अभी पूरी तरह से व्यवसाय पर ध्यान नहीं दे पा रहा है। सूत्रों के अनुसार प्रीती को इस बात के संकेत भी मिल गए है कि वह अपनी फिल्म के लिए कोई नया वितरक खोज लें। प्रीती ने इसकी शुरुआत कर भी दी है। प्रीती जिंटा की यह फिल्म कई बार टलने के बाद 14 दिसंबर को रिलीज होने जा रही थी।
पोंटी हत्याकांड की वजह से अब ऐसा नहीं हो सकेगा। प्रीती जिंटा 'इश्क इन पेरिस' को अपनी कमबैक फिल्म बता रहीं हैं। एक नायिका के रूप में प्रीती जिंटा 2008 में रिलीज हुई फिल्म हीरोज में दिखीं थीं। इस फिल्म में वह नायिका के साथ्ा-साथ प्रोड्यूर भी हैं। इसका फिल्म के लेखिका भी प्रीती जिंटा हैं। प्रीती जिंटा की यह फिल्म हिंदी के साथ अंग्रेजी और फ्रेंज भाषाओं में भी रिलीज होगी। इस फिल्म की ज्यादातर शूटिंग फ्रांस और पेरिस में ही हुई है।