फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'फुल्लू' का पोस्टर- 'जो औरत का दर्द नहीं समझता...भगवान उसे मर्द नही समझता..!'

Sun, 14 May 2017 09:54 AM IST
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
विज्ञापन
विज्ञापन
फिल्म इंडस्ट्री में आजकल पीएम मोदी की कई योजनाओं को सराहा जा रहा है, जिन्हे लेकर फिल्में बनाई जा रही हैं। हाल ही में अक्षय अपनी फिल्म 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' को लेकर पीएम मोदी से मिले भी थे और इस फिल्म की चर्चा भी की थी। इसके साथ ही अक्षय की एक और फिल्म 'पैडमैन' भी जल्द आने वाली है।
विज्ञापन


सेनेटरी नैपकिन को लेकर एक और फिल्म 'फुल्लू' बनाई जा रही है, जिसे अभिषेक सक्सेना डायरेक्ट कर रहे हैं। हाल ही में इस फिल्म का पोस्टर रिलीज किया गया है जिसे देखकर फिल्म के बारे में आसानी से अंदाजा लगाया जा सकता है। 
  #Phullu to release on 16 June 2017... Stars Sharib Hashmi... Directed by Abhishek Saxena... Here's the new poster: pic.twitter.com/7LBCmE10qo — taran adarsh (@taran_adarsh) May 13, 2017
विज्ञापन



पोस्टर में टैग लाइन दी गई है 'जो औरत का दर्द नहीं समझता...भगवान उसे मर्द नही समझता..!' पोस्टर को तरण आदर्श ने ट्वीट किया है। अभिषेक सक्सेना की इस फिल्म में शारिब हाशमी लीड रोल में दिखाई देने वाले हैं। ये फिल्म 16 जून को रिलीज की जाएगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें