फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर आया न्यूड पोस्टर, रेडियो की जगह इस बार गमला

विज्ञापन
विज्ञापन
फिल्मी पोस्टरों की भी अपनी दुनिया है। इसे बनाने वाले कलाकार अलग हैं। पोस्टर दर्शकों को आकर्षित करने का काम करते हैं। हिंदी फिल्म इतिहास में यूं तो कई पोस्टर चर्चित हुए हैं।
विज्ञापन


पिछले दिनों आमिर खान की फिल्म ‘पीके’ का पोस्टर जिस विवादित ढंग से चर्चा में आया, उसने बॉलीवुड के कई छोटे-बड़े फिल्मकारों को फ्री में पब्लिसिटी पाने का रास्ता दिखा दिया है। अब आमिर की फिल्म से आगे बढ़ कर कुछ फिल्मों के पोस्टर बनने लगे हैं।

सबसे ताजा मामला है फिल्म ‘फुद्दू’ के पोस्टर का। आमिर ने पोस्टर पर निर्वस्त्र होकर अपना शील भले ही टेपरिकॉर्डर से ढंका था मगर ‘फुद्दू’ के पोस्टर में हीरो ने टेपरिकर्डर बाजू में रख कर सामने गमला लगा रखा है। जबकि गमले में मुरझाया हुआ फूल एक अलग ही कहानी कह रहा है।
विज्ञापन

क्या पीके की नकल है

‘फुद्दू’ निर्देशक सुनील सुब्रमणि की फिल्म में है। सुनील कामयाब निर्देशक अनुराग बसु के सहायक रह चुके हैं। फिल्म के द्वारा नए हीरो (शुभम) हीरोइन (स्वाति कपूर) को लॉन्च किया जा रहा है। फिल्म निर्देशक का तर्क है कि जब आपने आमिर के पोस्टर को सी-ग्रेड का नहीं कहा, तो उनकी फिल्म के पोस्टर को कैसे ऐसा कह सकते हैं।

सुनील के अनुसार उनकी फिल्म ए ग्रेड की है। ‘फुद्दू’ एक ऐसे लड़की कहानी है जो बनारस से मुंबई आता है, लेकिन यहां की भागदौड़ भरी जिंदगी में पस्त हो जाता है। उसकी जिंदगी में रौनक लाने के लिए घरवाले शादी करा देते हैं परंतु वह समझ नहीं पाता है कि एक ही कमरे के उस घर में कैसे पत्नी को खुश करे, जहां मां-बाप भाई-बहन सब रहते हैं।

पत्नी उस पर गलत आरोप लगाते हुए छोड़ कर चली जाती है। परिवार वाले भी उससे नाराज हो जाते हैं। अब लड़का कैसे साबित करेगा कि उसकी पत्नी गलत है?सुनील सुब्रमणि के अनुसार उनकी फिल्म एक इमोशनल ड्रामा है और मुंबई की जिंदगी की सचाई दिखाता है।
विज्ञापन

एक और पोस्टर भी आ चुका है

यहां यूपी-बिहार से आने वाले लाखों नौजवान एक-एक कमरे में पूरे परिवार के साथ रहते हैं और तमाम कठिनाइयां उठाते हैं। इसमें उनका इमोशनल संघर्ष भी शामिल होता है, जब उनकी शादी होती है और पत्नी भी साथ रहने लगती है। सुनील का कहना है कि यह हमारे समय की सच्ची फिल्म है।

खैर, फिलहाल ‘फुद्दू’ की चर्चा इसके पोस्टर के लिए हो रही है। उल्लेखनीय है कि कुछ दिनों पहले सी ग्रेड फिल्मों के चर्चित निर्माता कांति शाह ने भी आमिर की ‘पीके’ की तर्ज पर अपनी ‘ओके’ फिल्म का पोस्टर जारी किया था, जिसमें रेल की पटरियों की बीच नायिका को गले में सिर्फ कैमरा लटकाए दिखाया गया था। अब देखना होगा कि आमिर के पोस्टर से प्रेरणा लेकर और कितने निर्माता-निर्देशक सामने आते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें