फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठहरिए! अंदर एडल्ट सीन चल रहा है

विज्ञापन
विज्ञापन
निर्माता एकता कपूर पोर्न स्टार सनी लियोनी की इमेज को भुनाने में कोई कसर बाकी नहीं रख रही हैं। फिल्म ‘रागिनी एमएमएस-2’ में क्या होगा यह तो अभी किसी को ठीक-ठीक पता नहीं है लेकिन जिस तरह से फिल्म का प्रमोशन किया जा रहा है, उसे देखते हुए लोगों की उम्मीदें आसमान छूने लगी है।
विज्ञापन


असल में फिल्म को हॉरर की तरह कम और सनी के ‘सेक्सी एमएमएस’ की तरह ज्यादा प्रचारित किया जा रहा है। अब फिल्म की मेकिंग का एक वीडियो यू-ट्यूब पर निर्माताओं ने अपलोड किया है, जिसमें बताया गया है कि किस तरह से सनी पर एक ‘एडल्ट सीन’ फिल्माया गया।
Trending Videos

अकेले में हुई है शूटिंग

इस सीन की शूटिंग के दौरान फिल्म के कुछ चुनिंदा लोगों को ही सेट पर रहने दिया गया, जबकि बाकी सब को कमरे से बाहर निकाल दिया गया। इस वीडियो में सनी की ‘उह’ ‘आह’ की आवाजें हैं और फिल्म की यूनिट के एक व्यक्ति को यह कहते हुए दिखाया गया है, ‘अंदर जाना मना है... एडल्ट सीन चल रहा है।’

निर्माता ने इस सीन की कुछ तस्वीरें मीडिया में जारी की हैं, जो सनी की एडल्ट फिल्म स्टार की छवि से मेल खाती हैं। ‘रागिनी एमएमएस-2’ बॉलीवुड में सनी लियोनी की तीसरी फिल्म है और वह लगातार कह रही हैं कि मैं अपनी पोर्नस्टार वाली छवि से खुद को आजाद करना चाहती हूं। लेकिन इस तरह उन्हें कैसे कामयाबी मिलेगी...?

विज्ञापन

सनी बनीं हैं सेक्सी स्टार

अब इस बात पर से भी पर्दा उठ गया है कि सनी लियोनी फिल्म में आखिर क्या रोल निभा रही हैं। वह ‘रागिनी एमएमएस-2’ में एक सेक्सी फिल्म अभिनेत्री बनी हैं, जो रागिनी के एमएमएस पर बनने वाली एक फिल्म में रागिनी का रोल प्ले कर रही है। यह रोल निभा रही सनी के शरीर में एक भूत प्रवेश कर जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें