22 मार्च को रिलीज हुईं दो फिल्में 'आत्मा' और 'रंगरेज' फ्लॉप हो गयी हैं। होली की छुट्टी भी इन फिल्मों को नहीं बचा सकी है। कलेक्शन के मामले में 'आत्मा', जरूर 'रंगरेज' से थोड़ा आगे है।
निर्देशक सुपर्ण वर्मा की हॉरर फिल्म 'आत्मा' बॉक्स ऑफिस पर धड़ाम हो गयी है। बिपाशा बसु और नवाजुदीन शिद्दकी की मुख्य भूमिका वाली यह फिल्म वीकेंड में महज पांच करोड़ रूपए कमाने में सफल हो पायी है। इस फिल्म से बड़ी उम्मींदे की जा रही थीं।
जैकी भगनानी एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर असफल हो गए हैं। उनकी मुख्य भूमिका वाली फिल्म 'रंगरेज' फ्लाप हो गयी है। प्रियदर्शन निर्देशित इस फिल्म ने अपने पहले वीकेंड में सिर्फ चार करोड़ रूपए कमाए हैं।
फिल्म का बजट और टीम देखते हुए यह कमाई बहुत कम है। शुरुआती दो दिनों में बढ़त बनाने वाली फिल्म 'रंगरेज' बाद में 'आत्मा' से पिछड़ गयी। 'आत्मा' ने 'रंगरेज' से थोड़ा बेहतर कारोबार किया है।