फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'अश्लील हरकत' पर आया पूनम पांडेय का बयान

विज्ञापन
विज्ञापन
एक सार्वजनिक कार्यक्रम में कथित तौर अश्लीलता फैलाने के लिए पूनम पांडेय को पुलिस ने हिरासत में लिया था। अब इस इस मामले में पूनम पांडेय की सफाई आ गई है। उन्होंने कहा कि उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया था। बस 5 मिनट के लिए उनकी पुलिस से बहस हुई थी। पूनम पांडेय के अनुसार उन्हें कई बार सेलिब्रेटी होने की सजा भुगतनी पड़ती है।
विज्ञापन

भाई के साथ थी मैं

पूनम पांडेय ने यह भी साफ किया कि उस घटना के समय वह भाई के साथ थीं। इस दौरान वह बस रिलैक्स कर रही थीं। उन्होंने ऐसा कोई कृत्य नहीं किया जिसे अश्लील कहा जा सके। पुलिस ने उन्हें बेवजह परेशान किया है।
विज्ञापन

क्या था मामला

गौरतलब है कि मीडिया में ऐसी खबरें आई थीं कि शुक्रवार रात पूनम को मीरा रोड, मुंबई से पब्लिक के बीच अभद्रता करने के आरोप में गिरफ्तार कर थाने ले जाया गया था और फिर चेतावनी देकर छोड़ दिया गया था।

शुक्रवार देर रात पुलिस ने पूनम को काफी देर पुलिस स्टेशन में बिठाए रखा और मुंबई पुलिस एक्ट 110 और 117 के तहत कार्यवाही कर वार्निंग देकर छोड़ दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें