फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भक्ति के रंग में रंगीं नजर आईं पूनम पांडे, प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचीं; वायरल वीडियो देखकर यूजर्स हैरान

Tue, 24 Feb 2026 03:36 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Poonam Pandey Spotted In Vrindavan: पूनम पांडे पर भक्ति और आध्यात्मिकता का रंग चढ़ गया है। अक्सर कंट्रोवर्सी में रहने वाली इस एक्ट्रेस को हाल ही में वृंदावन में देखा गया। वह प्रेमानंद महाराज के आश्रम में भी पहुंचीं। पूनम पांडे का यह बदला हुआ अंदाज देखकर कई सोशल मीडिया यूजर्स हैरान हो गए। 

विज्ञापन
वृंदावन पहुंचीं पूनम पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम@viralbhayani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूनम पांडे का नाम बॉलीवुड में अपने अभिनय को लेकर कम अपनी बोल्ड इमेज और कंट्रोवर्सी को लेकर ज्यादा चर्चा में रहा। लेकिन हाल में वह भक्ति के रंग में रंगीं दिखीं। पूनम पांडे का यह नया रूप देखकर फैंस, सोशल मीडिया यूजर्स दंग रह गए। एक्ट्रेस की वीडियो, फोटो पर नेटिजंस ने हैरान होकर रिएक्शन भी दिए। 

प्रेमानंद महाराज के आश्रम में दिखीं 

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर पूनम पांडे की कुछ तस्वीरें और वीडियो वायरल हैं। जिसमें वह वृंदावन में ई-रिक्शा में बैठी दिखीं। बाद में प्रेमानंद महाराज के आश्रम में भी वह प्रवचन सुनती नजर आईं। आम लोगों के बीच में वह सादगी भरे अंदाज में बैठी थीं। 
 


 

मंदिर में रोते हुए वीडियो भी सामने आया 
एक और वायरल वीडियो में पूनम पांडे को वृंदावन के मंदिर में देखा गया। वह भगवान के दर्शन करते हुए भावुक दिखीं। वीडियो में उन्हें रोते हुए देखा जा सकता है। पूनम पांडे के चेहरे पर होली का रंग भी लगा हुआ था। दरअसल, इन दिनों वृंदावन में होली की शुरुआत हो चुकी है।  

सोशल मीडिया यूजर्स ने क्या-क्या रिएक्शन दिए

विज्ञापन

कई यूजर्स ने पूनम पांडे में आए इस बदलाव का स्वागत किया। वहीं कुछ लोगों ने मजाक भी बनाया। यूजर्स ने तरह-तरह के रिएक्शन पूनम पांडे को लेकर दिए। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स को लगता है कि वह परेशान हैं, इसलिए वृंदावन आई हैं, जबकि कुछ को यह सब ड्रामा ही लग रहा है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें