फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चटर पटरः 'बिपाशा से ज्यादा बोल्ड व टैलेंटेड पूनम'

Sat, 22 Dec 2012 05:36 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
2003 में बिपाशा बसु को 'जिस्म' में डायरेक्ट करने वाले अमित सक्सेना अब फिल्म 'नशा' में पूनम पांडे का डायरेक्ट कर रहे हैं। पूनम पांड के टैलंट और कैमरे पर खुद को पेश करने की उनकी स्टाइल से सक्सेना इस कदर इम्प्रेस हैं कि उनकी तारीफें करते नहीं थक रहे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, कि पूनम जब कैमरे के सामने आती हैं तो बिल्कुल नैचुरल होती हैं। स्क्रिप्ट पर पूनम की पकड़ इतनी अच्छी होती है कि उनके साथ काम करना काफी आसान हो जाता है। सक्सेना ने यह भी कहा कि पूनम किसी डायरेक्टर के लिए एक परफेक्ट ऐक्टर हैं। मुझे लगता है कि वह बिपाशा से कहीं ज्यादा टैलंटेड हैं। लव मेकिंग सीन में भी पूनम अच्छा परफॉर्म करती हैं। अमित का कहना है कि पूनम का करियर बहुत ही सुनहरा है और इंडस्ट्री को एक अच्छी नायिका मिलेगी। अब इस तारीफ के बाद बिपाशा बुरी तरह से चिढ़ सकती हैं। बिपाशा की ओर से अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।  


फरहान पर क्यों फिदा हो गईं सोनम कपूर
इन दिनों सोनम कपूर फरहान अख्तर पर फिदा हैं। ऐक्टिंग हो या डायरेक्शन, सोनम को उनकी हर चीज भा रही है। सोनम और फरहान अगले साल रिलीज़ होने वाली फिल्म 'भाग मिल्खा भाग' में एक साथ नजर आएंगे। उस दौरान वह फरहान की जिस खासियत से सबसे ज्यादा अट्रैक्ट हुई हैं, वह है काम के प्रति उनकी लगन। सोनम कहती हैं कि फरहान डिसिप्लिन में रहते हैं, वह मल्टी टैलेंटेड हैं। यही नहीं, हर फील्ड की उनको अच्छी नॉलेज है।' अब आप इस तारीफ के दूसरे मतलब लगाने न बैठ जाइएगा।
विज्ञापन


'हिम्मतवाला' के टिकटों के लिए मचेगी लूटः साजिद
बॉलीवुड निर्देशक साजिद खान का दावा है कि उनकी आने वाली फिल्म 'हिम्मतवाला' के प्रदर्शन के शुरुआती तीन दिनों तक दर्शकों के लिए टिकट पाना आसान नहीं होगा। साजिद द्वारा निर्मित 1983 की सुपरहिट फिल्म 'हिम्मतवाला' की रीमेक अगले साल प्रदर्शित होने वाली है। साजिद ने कहा कि आपको फिल्म 'हिम्मतवाला' जरूर देखनी चाहिए। हिम्मतवाला फिल्म अपने स्टंट दृश्यों की वजह से भी चर्चा में हैं। चर्चा है कि अजय देवगन ने बंगाल टाइगर के साथ स्टंट सीन किए हैं। यह फिल्म अगले साल होली पर रिलीज होगी।

महेश और पूजा भट्ट ने किसे कर दिया लांच
फिल्म निर्माता-निर्देशक महेश भट्ट और उनकी बेटी पूजा भट्ट ने दुनिया को बॉलीवुड की एक नई प्रतिभा से परिचित कराया है और वह हैं गायक आर्यन। आर्यन का पहला संगीत वीडियो 'रांझना' कुछ सप्ताह पहले ही ऑनलाइन अपडेट किया गया। इसने अब तक 50 लाख से अधिक लोगों ने सुना है। आर्यन खुशी से फूले नहीं समा रहे। उन्होंने कहा कि इस बारे में सुनकर मैं पहले नर्वस था। मैं पूजा और महेश भट्ट को मुझमें विश्वास जताने के लिए धन्यवाद देता हूं। अब देखना है कि सुनने वालों को उनके गाने कितने अच्छे लगते हैं।

दीपिका को क्यों पसंद है 'ये जवानी है दीवानी' का किरदार

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के अनुसार 'ये जवानी है दीवानी' का किरदार उनकी जिंदगी के काफी करीब है। दीपिका को फिल्म 'कॉकटेल' में वेरोनिका के किरदार के लिए काफी तारीफ मिली थी। दीपिका ने कहा कि वेरोनिका का किरदार मेरे स्वभाव से अलग था लेकिन यहां मेरे किरदार और मुझमें काफी समानता है। निर्देशक अयान मुखर्जी की 'ये जवानी है दीवानी' में रणबीर कपूर और कल्कि कोचलिन भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। अब यह रिलीज के बाद पता चल सकेगा कि दर्शकों ने उनके किरदार को कितना महत्व दिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें