पूनम पांडेय ने एक सार्वजनिक जगह पर अश्लीलता फैलाई है। इस अपराध पर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया है।
मुंबई में मॉडल पूनम पांडे को पुलिस ने सार्वजनिक जगह पर अश्लील हरकत करने के आरोप में कल देर रात हिरासत में लिया गया, हालांकि बाद में पुलिस ने कुछ देर तक थाने में बिठाने के बाद उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया।
पुलिस ने मुंबई से सटे मीरा रोड इलाके में पूनम पांडे को हिरासत में लिया। पूनम पांडे पर मीरा रोड के शिवार गार्डन में अश्लील हरकत करने का आरोप लगा है।
पूनम पांडे को पुलिस एक्ट 110 और 117 के तहत कार्रवाई की गई और बाद में पुलिस ने चेतावनी देकर उसे छोड़ दिया।
हालांकि यह साफ नहीं हो पाया है कि पूनम पांडेय ने किस तरह की हरकत की थी। हालांकि पूनम पहले भी ऐसे कारनामे कर चुकी हैं।