पूनम पांडेय की फिल्म 'नशा' औसत रूप से सफल रही है। अब पूनम अपने आगे की प्रोजेक्ट की तैयारी कर रही हैं। वह इस बात का ख्याल रख रही हैं कि नई फिल्म में वह नशा से अलग कुछ कर सकें।
पूनम पांडेय का फोकस अब सिर्फ एक्सपोजर पर नहीं होगा। नशा की रिलीज के पहले पूनम पांडेय कहा करती थीं कि वे वही करेंगी जो दर्शक उनसे देखना चाहते हैं। यदि वे एक्सपोजर चाहते हैँ तो वह एक्सपोजर करेंगी।
लेकिन अब पूनम की टोन कुछ बदली-बदली नजर आ रही है। सुनते हैं कि पूनम ने परदे पर खुद को देशी अवतार में लाने का फैसला कर लिया है। मतलब वह एक पारंपरिक नायिका के रूप में दिखना चाहती हैं।
खबरों की मानें तो लेखक अजीत राजपाल ने पूनम को ध्यान में रखकर एक स्क्रिप्ट तैयार की है। जिसमें पूनम को एक अलग अंदाज में पेश किया जाएगा। यह नया अंदाज थोड़ा सादगी वाला होगा। अब देखना यह है कि पूनम का यह अंदाज दर्शकों को रास आता है या नहीं।