पूनम पांडे अपनी बोल्ड और सेक्सी इमेज के लिए जानी-जाती हैं। आखिरी बार वो फिल्म 'Uवा' में दिखीं थीं। अब लगता है जल्द ही वो किसी और फिल्म में नजर आएंगी। पूनम ने अपने फैंस के लिए ट्विटर पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें उन्होंने इसकी जानकारी दी।
पूनम की ये तस्वीर काफी बोल्ड है। इसमें वो टॉपलेस नजर आ रही हैं और इसपर लिखा है 'पूनम पांडे सीक्रेट प्रोजेक्ट' जल्द आ रहा है। इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा, 'गुड मॉर्निंग। सीक्रेट प्रोजेक्ट खत्म हो गया है। इसे आप सबके साथ शेयर करने से खुद को रोक नहीं पा रही हूं।'
Good Morning Tweethearts!!
the secret project is almost finished..
can't wait to share it with everyone ;)💋 pic.twitter.com/t2tdXkZhSg
— Poonam Pandey (@iPoonampandey) March 29, 2017
इस तस्वीर से तो यही लगता है कि वो जल्द अपनी नई फिल्म का ऐलान करने वाली हैं। वैसे तो उनकी कोई भी फिल्म बड़े पर्दे पर कमाल करने में नाकाम रहती है, लेकिन पूनम की बोल्ड इमेज के चलते वो सुर्खियों में जरूर आ जाती हैं। उनके फैंस को उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार रहेगा।