पूनम पांडेय हमेशा शालीनता और विनम्रता के साथ ही पेश आती हैं। लेकिन नशा फिल्म रिलीज से पहले कुछ ऐसा हुआ कि उन्हें जोर का गुस्सा आ गया।
कैरियर की पहली फिल्म 'नशा' में पूनम पांडे ने जमकर अंगप्रदर्शन किया है। फिल्म के पोस्टरों से भी साफ पता चल रहा है कि उन्होंने जबर्दस्त ग्लैमरस किरदार निभाया है।
लेकिन उनके सेक्सी लगनेवाले इन पोस्टरों पर एक पॉलिटिकल पार्टी की नजर पड़ गई है और उसके कार्यकर्ताओं ने इन पोस्टरों को फाडऩा शुरू कर दिया है।
पूनम पांडे इस खबर से काफी गुस्से में हैं। उनका कहना है कि जब पोर्न स्टार सनी लियोन की फिल्म के पोस्टरों को नहीं फाड़ा गया, तो भला उनके साथ ऐसा क्यों व्यवहार किया जा रहा है?
पूनम का कहना है कि वे न तो पोर्न फिल्में करती हैं और न ही उनकी फिल्म में खुल्लम खुल्ला सेक्स है। 'नशा' विशुद्ध रूप से मेनस्ट्रीम हिंदी फिल्म है। हां, उन्होंने स्किन शो जरूर किया है, जिसकी उनके किरदार को जरूरत थी।
पूनम को लोगों के डबल स्टैंडर्ड पर भी आपत्ति है। उनका कहना है कि सनी लियोन के आने का तो इंडस्ट्री ने बहुत स्वागत किया, लेकिन उनके लिए लोग नाक भौं सिकोड़ रहे हैं। शायद यह सब इसलिए हो रहा है, क्यों कि उनका कोई गॉडफादर नहीं है और वे बॉलीवुड के बाहर की हीरोइन हैं।