फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूनम पांडे ने सलमान की मां के नाम से किया विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
सलमान के परिवार पर कोई उंगली भी उठा दे तो वो तिलमिला उठते हैं। लेकिन सलमान ने पूनम पांडे की एक बेहद ही अजीब बात पर कुछ भी नहीं कहा है। वैसे बॉलीवुड में यह सभी जानते हैं कि पूनम पांडे पब्लिसिटी के लिए कुछ भी कर सकती हैं।
विज्ञापन


अब उन्होंने सलमान खान की मां हेलेन को लेकर कमेंट किया है 'हर हेलेन सलमान खान की मां नहीं'। पूनम पांडे की अगली फिल्म का टाइटल हेलेन है। फिल्म को लेकर यह कहा जा रहा था कि यह फिल्म सलमान खान की मां हेलेन पर है। पर यह बात साफ हो गई है कि फिल्म में पूनम पांडे के किरदार का नाम सिर्फ हेलेन है।
विज्ञापन

पूनम ने हेलेन को लेकर कही बड़ी बात

पूनम पांडे ने इन खबरों को गलत बताते हुए कहा है "फिल्म में हेलेन सिर्फ एक फीलिंग है एहसास है। ये हेलेन जी की जिंदगी के ऊपर बनी फिल्म नहीं है।

हेलेन जी के नाम के साथ बेहतरीन डासिंग का एहसास जुड़ा है। इसके अलावा हमने उनके ऊपर फिल्म नहीं बनाई है। साथ ही उन्होंने कहा कि सलमान खान की मां का नाम हैलेन है लेकिन हर हेलेन नाम की औरत सलमान की मां नहीं है।"

बॉलीवुड में यह बात चर्चित है कि पूनम पांडे पब्लिसिटी के लिए कुछ भी कर सकती है। अब पूनम सलमान के नाम से भी कुछ ऐसा ही कर रही हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें