जैसे-जैसे पूनम पांडेय की फिल्म 'नशा' की रिलीज डेट करीब आ रही है वैसे-वैसे पूनम पांडेय अब बहकी-बहकी बातें करने लगी हैं। पूनम पांडेय के दो बयान चौंकाने वाले हैं।
हाल ही में पूनम पांडेय ने कहा कि उन्हें सेक्स में नहीं प्यार में विश्वास है। पूनम का कहना है प्यार के सामने सेक्स बहुत छोटी चीज है। जिंदगी में लंबे समय तक प्यार याद रहता है।
अपने बाथरूम एमएमएस पर पूनम पांडेय ने कहा कि उनको अपनी फिल्म चलाने के लिए बाथरूम एमएमएस लीक करने की जरूरत नहीं है। उनकी फिल्म में इतनी दम है कि वह फिल्म के बूते दर्शक बटोर सकें।
पूनम पांडेय की पहली हिंदी फिल्म 'नशा' 26 जुलाई को रिलीज हो रही है। इस फिल्म में पूनम खुद से बड़ी उम्र वाले लड़के के प्यार में पड़ जाती हैं।