पूनम पांडेय कितनी बड़ी सेलिब्रेटी बन गई हैं इसका अंदाजा उनकी प्राइस मनी को देखकर लगाया जा सकता है।
पूनम पांडेय एक आयटम सॉन्ग के लिए पांच करोड़ रूपए चार्ज कर रही हैं। यह तब है जब उनकी एकमात्र फिल्म नशा बुरी तरह से असफल रही है।
एक फिल्म के आयटम सॉन्ग करने के लिए पूनम पांडेय ने पांच करोड़ चार्ज किए हैं।
पूनम ने कहा कि उन्होंने एक कन्नड फिल्म में आइट्म डांस करने के लिए पांच करोड़ रुपये मांगे थे और उन्हें उतनी रकम दे दी गई है।
उन्होंने कहा,'मुझे इस फिल्म में सिर्फ एक गाने के लिए इतने पैसे दिए गए हैं जितने एक फिल्म में काम करने के लिए हीरोइन को भी नहीं दिए जाते हैं।
अब पूनम यह बात सही कह रही हैं या गलत या तो पूनम जानें या फिर उस फिल्म के निर्माता।