फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘FWICE से खुश नहीं हैं रणवीर के पिता’, पूनम ढिल्लों का खुलासा; बोलीं- समर्थन के लिए मुझे कहा धन्यवाद

Fri, 05 Jun 2026 11:08 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Poonam Dhillon On Don 3 Row: अभिनेत्री पूनम ढिल्लों ने ‘डॉन 3’ विवाद के बीच रणवीर सिंह के पिता के बारे में खुलासा किया है। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा…
विज्ञापन
पूनम ढिल्लों और पिता के साथ रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

‘डॉन 3’ विवाद में FWICE ने हाल ही में रणवीर सिंह के खिलाफ दिए गए असहयोग निर्देश के फैसले को वापस ले लिया है। हालांकि, रणवीर और FWICE के बीच कानूनी विवाद अभी भी जारी है। लेकिन इस बीच सिनेमा और टीवी कलाकार संघ (CINTAA) की अध्यक्ष पूनम ढिल्लों ने रणवीर का समर्थन किया था। अब रणवीर के पिता जगजीत सिंह भवनानी ने समर्थन करने के लिए पूनम ढिल्लों का धन्यवाद दिया है। इसकी जानकारी खुद पूनम ढिल्लों ने दी है।

फरहान अख्तर से बातचीत कर रहे रणवीर के पिता

विज्ञापन

पूनम ढिल्लों ने वैरायटी इंडिया को बताया कि रणवीर सिंह के पिता ने बेटे का समर्थन करने के लिए पूनम ढिल्लों को धन्यवाद कहा है। एक्ट्रेस ने कहा कि मैंने रणवीर के पिता से विस्तार से बात की और हम व्हाट्सएप पर बातचीत कर रहे हैं। उन्होंने हमारे समर्थन के लिए मुझे धन्यवाद दिया है।

हमने उनसे बात करके स्थिति को समझने की कोशिश की। उन्होंने मुझे बताया कि वे एक्सेल एंटरटेनमेंट के साथ बातचीत कर रहे हैं और वे फरहान और एक्सेल टीम के काफी करीबी रहे हैं। उनकी तरफ से कोई दुश्मनी नहीं है।

विज्ञापन

रणवीर सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम

FWICE से खुश नहीं रणवीर के परिजन
अभिनेत्री ने आगे बताया कि एक्टर के पिता ने कहा कि वे FWICE के इस मामले को संभालने के तरीके से खुश नहीं थे। मैंने उनसे पूछा कि क्या CINTAA मदद कर सकती है? लेकिन उन्होंने कहा, 'हमने आपको शामिल नहीं किया क्योंकि हम आपको परेशान नहीं करना चाहते थे और हम पहले से ही इसे सुलझाने की प्रक्रिया में हैं।'

तकनीकी रूप से उन्हें हमारे हस्तक्षेप की जरूरत नहीं थी। मुझे खुशी है कि मामला सकारात्मक तरीके से सुलझ गया। जब FWICE ने रणवीर के खिलाफ असहयोग निर्देश की घोषणा की थी, तब पूनम ढिल्लों ने खुलकर रणवीर का समर्थन किया था। 

विज्ञापन

रणवीर सिंह डॉन 3 विवाद - फोटो : सोशल मीडिया
क्या है पूरा विवाद?
साल 2023 में फरहान अख्तर ने ‘डॉन 3’ की घोषणा की थी, जिसमें शाहरुख खान की जगह इस बार रणवीर सिंह के प्रमुख भूमिका में होने की जानकारी दी गई थी। हालांकि, घोषणा के बाद फिल्म की लीड एक्ट्रेस को लेकर भी काफी बदलाव हुआ और फिल्म में आगे कोई डेवलपमेंट नहीं हुआ।

इस बीच बीते दिनों अचानक रणवीर के फिल्म छोड़ने की बात सामने आई। इसके बाद धीरे-धीरे मामला फरहान की एक्सल एंटरटेनमेंट और रणवीर के बीच बढ़ता चला गया। मामला इतना बढ़ गया कि फरहान के एक्सेल एंटरटेनमेंट ने ‘डॉन 3’ छोड़ने पर रणवीर सिंह पर 45 करोड़ रुपए का हर्जाना ठोंक दिया।

साथ ही FWICE में भी शिकायत कर दी। फिलहाल FWICE ने रणवीर के खिलाफ असहयोग निर्देश को वापस ले लिया है। जबकि अब रणवीर ने FWICE को लीगल नोटिस भेजा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें