फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pooja Hegde: पूजा हेगड़े ने शेयर की अपनी मोनोक्रोमेटिक फोटो, लोग बोले- आपसे ज्यादा क्यूट कोई नहीं

Thu, 25 Aug 2022 12:25 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

जा जल्द ही पैन-इंडिया फिल्म 'जन गण मन' में विजय देवरकोंडा के साथ अभिनय करती नजर आने वाली हैं। फिल्म में लीडिंग लेडी के तौर पर दिखेंगी। इसके अलावा पूजा हेगड़े महेश बाबू की भी फिल्म में काम कर रही हैं। इस अनटाइटल्ड ड्रामा का निर्देशन त्रिविक्रम श्रीनिवास करेंगे।
विज्ञापन
पूजा हेगड़े - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूजा हेगड़े बॉलीवुड की फेमस अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने अपने टैलेंट से इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई है। एक्ट्रेस राधे श्याम, बीस्ट, हाउसफुल 4 जैसी फिल्मों में बड़े सितारों के साथ नजर आ चुकी हैं। फिल्मों के अलावा सोशल मीडिया पर भी पूजा काफी एक्टिव रहती हैं। फैन फॉलोइंग के मामले में वह कई सितारों से आगे हैं। एक्ट्रेस अक्सर इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। फैंस को भी उनके पोस्ट का बेसब्री से इंतजार रहता है। 

विज्ञापन

एक्ट्रेस ने शेयर की फोटो
एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से खुद की एक खूबसूरत मोनोक्रोमैटिक फोटो शेयर की है। इस तस्वीर में वह एक बड़ी सी टोपी के साथ विंटेज लुक में नजर आ रही हैं। जैसे ही एक्ट्रेस ने यह फोटो साझा की लोगों ने जमकर कमेंट करना शुरू कर दिया। इस तस्वीर पर पूजा के फैंस जमकर अपना प्यार बरसा रहे हैं। एक शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा, 'आप खूबसूरत लग रही हैं।' एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, 'आप क्यूटनेस की क्वीन हैं।' वहीं, एक यूजर ने लिखा, 'आपसे ज्यादा क्यूट कोई नहीं है।'

हाल ही में गई थीं न्यूयॉर्क
बता दें कि कुछ हफ्ते पहले पूजा न्यूयॉर्क में छुट्टियां मनाने गई थीं। इस दौरान उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें भी शेयर की थीं, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था। इन फोटोज में वह न्यूयॉर्क की सड़कों पर टहलती हुई नजर आई थीं। वर्क फ्रंट की बात करें तो पूजा जल्द ही पैन-इंडिया फिल्म 'जन गण मन' में विजय देवरकोंडा के साथ अभिनय करेंगी। फिल्म में लीडिंग लेडी के तौर पर नजर आएंगी। इसके अलावा पूजा हेगड़े महेश बाबू की भी फिल्म में दिखेंगी।
विज्ञापन

इन सितारों के साथ आएंगी नजर
इस अनटाइटल्ड ड्रामा का निर्देशन त्रिविक्रम श्रीनिवास करेंगे। पूजा के दूसरे प्रोजेक्ट्स की बात करें तो उनके पास सलमान खान की फिल्म 'भाईजान' है, जिसे पहले कभी ईद कभी दीवाली के रूप में जाना जाता था। उनके बॉलीवुड लाइनअप में रणवीर सिंह के साथ रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी सर्कस भी शामिल है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें